Sunday, May 29, 2016

स्मृति-पत्र

 संस्था का स्मृति पत्र-




1- संस्था का नाम-      
                                यादव समाज उत्थान समिति

2- संस्था का पूरा पता-   
                               सी-223, सैक्टर-19, जिला- गौतमबुद्ध नगर  (उ०प्र०)


3- संस्था का कार्यक्षेत्र-   
                              समस्त जनपद गौतमबुद्ध नगर होगा।

4- संस्था के उद्देश्य-  निम्नलिखित होंगे - 


 1-  यादव समाज के कल्याण एवं वैलफेयर हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन एवं देश-प्रेम की भावना जागृत करना।

2- यादव समाज के बीच पारस्परिक प्रेम भावना उत्पन्न कर आपसी सहयोग कायम रखना

3-  यादव समाज को एकता के सूत्र में बाँधने का प्रयास करना एवं सामाजिक, शैक्षिक एवं मानसिक विकास हेतु कार्य करना।

4. समाज के मेधावी किन्तु गरीब छात्र/छात्राओं की शिक्षा हेतु सहायता प्रदान करना व मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करना।

5. समाज में फैली कुरीतियों एवं कुप्रथाओं को समाप्त करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करना।

6.  समाज के बीच शिक्षा का प्रचार एवं प्रसार करना तथा बच्चों को शिक्षित करने हेतु प्रोत्साहित करना।

7. बिना धर्म, जाति के भेदभाव रहित गरीब व असहाय लोगों की हरसम्भव सहायता करना।

8. समाज के गरीब, निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के युवक/युवतियों के विवाह हेतु/ किसी गम्भीर बीमारी के इलाज में उनको हरसम्भव सहयोग देना।

9. समुदाय में स्वयं सहायता समूहों का गठन करना तथा उनके विकास के लिए मार्गदर्शन करना।

10. समाज में फैली जाति, धर्म द्वेष आदि सामाजिक बुराइयों को दूर कर आपस में भाईचारे की भावना स्थापित करना।

11. यादव समाज के लोगों को समाज में आगे बढ़ावा देने हेतु हरसम्भव प्रयास करना।

Sunday, August 21, 2011

भावी योजनाएँ

समिति की भावी योजनाएँ हैं -

पत्रिका का प्रकाशन करना।

इण्टरनेट पर ‘यादव महाकोश’ तैयार किया जा रहा है।

विवाह योग्य सजातीय युवक- युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित करना।

ग्रामीण समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना।

समय-समय पर समाजोपयोगी आयोजन करना।

ऐसे स्थान की व्यवस्था करना जहाँ यादव समाज के लेखकों की अब तक प्रकाशित पुस्तकों को देश-विदेश से खोजकर एकत्र करके रखना ताकि एक ही स्थान पर समस्त शोध सामग्री मिल सके और उन पर विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा शोध कार्य हो सके।

ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना।

विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवक युवतियों को प्रोत्साहन हेतु विविध कार्यशालाओं का आयोजन करना।

अन्य कार्य जो समाज के हित में हों, करना।

आयोजन

समिति द्वारा सजातीय बंधुओं को एक साथ मिलकर सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों को युग पुरुष श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कायक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह, सजातीय कवियों का कवि सम्मेलन एवं सजातीय परिचय सम्मेलन बहुत सफल आयोजन रहे हैं।

पदाधिकारी-

यादव समाज उत्थान समिति, गौतमबुद्ध नगर,  का पंजीकरण "रजिस्ट्रेशन अधिनियम 21, 1860 ई0" के अन्तर्गत हुआ है। समिति का रजिस्ट्रेशन नं0 1134 है।

अस्थायी समिति इस प्रकार है-

( समिति के समस्त पद अवैतनिक हैं )

पदाधिकारी-


संयोजक-
श्री दलवीर सिंह यादव

अध्यक्ष-
श्री जे.पी. यादव

उपाध्यक्ष-
 श्री ओ.पी. यादव

महासचिव-
श्री इन्द्र सिंह यादव

सचिव-
श्री अरुण कुमार यादव

कोषाध्यक्ष-
सुभाष सिंह यादव


कार्यकारिणी सदस्य-

 श्री सुरेन्द्र सिंह यादव

श्रीरामपत यादव

श्री जे.सी.यादव

श्री अनूप कुमार यादव

श्रीराम यादव

श्री भरत सिंह यादव

श्री विजेन्द्र कुमार यादव

श्री वीरेन्द्र सिंह यादव

श्री किशन सिंह


Saturday, August 13, 2011

सदस्यता-

संस्था की सदस्यता एवं सदस्यों के वर्ग-


1. सदस्यता-

 जो सज्जन 18 वर्ष से अधिक आयु का हो, यादव समाज का व्यक्ति हो, नैतिक आचरण वाला हो, दिवालिया न हो, पागल न हो, सर्वोदय विचार वाला हो, संस्था के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा रखता हो, सदस्य बन सकता है।


2. सदस्यों के वर्ग-

[अ ]-  संरक्षक सदस्य- जो सज्जन ऊपर वर्णित सदस्यता की योग्यता रखता हो, वह संस्था को एक मुश्त 11000=00 रुपये नकद या इससे अधिक सम्पत्ति दान स्वरूप देगा, संरक्षक सदस्य कहलायेगा।



[ ब ]- आजीवन सदस्य- जो सज्जन ऊपर वर्णित सदस्यता की योग्यता रखता हो, वह संस्था को एक मुश्त 3100=00 रुपये नकद या इससे अधिक सम्पत्ति दान स्वरूप देगा, आजीवन सदस्य कहलायेगा।



[स]-  सामान्य सदस्य- जो सज्जन ऊपर वर्णित सदस्यता की योग्यता रखता हो, वह संस्था को एक मुश्त 500=00 रुपये नकद वार्षिक शुल्क देगा, सामान्य सदस्य कहलायेगा।